सैलाना क्षेत्र के लिए गेहलोत ने अनुविभागीय अधिकारी सैलाना व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी कराया अवगत
सैलाना। सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा है कि रतलाम जिले में भी अन्य जिलों की तरह नलकूप खनन पर प्रतिबन्ध लगाया जाए आने वाली गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल को प्राथमिकता देने के कारण खनन बन्द हो आने वाली गर्मी में पानी की कमी को दृष्टिगत रखते हुए भी खनन रोकना आवश्यक है। इसके लिए जिला कलेक्टर इस हेतु नवीन आदेश पारित करें, ताकि आने वाले संकट से निपटा जा सके।
श्री गेहलोत ने आगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन से भी उम्मीद कि है कि जल संरक्षण का ध्यान रखे नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज शर्मा को भी नल जल की पूरी टीम को निर्देशित करें सभी पुराने नलकूप की क्षमता देखें नवीन नलकूप ना होने दें और सैलाना शहर के लिए पेयजल के लिए जो जल जहां भी संरक्षित किया गया है, उसका भी ध्यान रखे। सिंचाई में पेयजल का उपयोग ना हो, इसका ध्यान रखे। इस पूरी गर्मी में पशु पक्षीयों को भी पानी की कमी ना हो, इसका आमजन ध्यान रखे नगर परिषद तो अपना कार्य करेगी ही पर आमजन भी ध्यान रखें। इस हेतु जिलाधीश रतलाम तत्काल नलकूप खनन ओर सम्पूर्ण रतलाम जिले में प्रतिबंधित करें।
Author: MP Headlines

















