MP Headlines

प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस

प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ पार्टी कार्यालय में फहराया झंडा
रतलाम/भोपाल, 06 अप्रैल । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 46 वां स्थापना दिवस बूथ स्तर पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने एमएसएमई एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ झंडा फहराया। उन्होंने पार्टी को पल्लवित करने वाले स्वर्गीय महापुरुषों सर्वश्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान एवं योगदान को याद किया। पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, पितृ पुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों के प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में भाग लिया और उनका अभिनंदन किया। अरेरा मंडल के वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 159 के कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। जबकि शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 231 के कार्यकर्ताओं को एमएसएमई एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने और समूचे मंडल को कांग्रेस मुक्त करने का आव्हान किया। मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया और मंडल के पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का अभिनन्दन किया। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर अरेरा मंडल में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं बूथ अध्यक्ष गोविंद सिंह माउडी मंचासीन रहे।
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *