प्रांतीय पटवारी संघ जिला रतलाम के निर्वाचन संपन्‍न, लक्ष्‍मीनारायण पाटीदार पुन: निर्विरोध जिलाध्‍यक्ष निर्वाचित

रतलाम, 13 अप्रेल 2025 प्रांतीय पटवारी संघ, जिला रतलाम के जिला एवं तहसील स्‍तरीय पदाधिकारियों के निर्वाचन संपन्‍न हुऐ। स्‍थानीय देवश्री गार्डन में जिले भर के पटवारियों की गरिमामयी उपस्थिति में अभूतपूर्व एकता का परिचय देते हुए जिलाध्‍यक्ष, जिला सचिव एवं जिला कोषाध्‍यक्ष के साथ-साथ जिले की सभी 9 तहसीलों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्‍न हुआ।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश भाटी ने परिणामों की उद्घोषणा करते हुऐ बताया कि श्री लक्ष्‍मीनारायण पाटीदार पर संपूर्ण जिले के पटवारियों ने विश्‍वास जताते हुऐ पुन: निर्विरोध जिलाध्‍यक्ष निर्वाचित किया। इसी प्रकार श्री दीपक राठौड जिला सचिव एवं श्री दुर्गेश हैदरिया जिला कोषाध्‍यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुऐ है। सभी तहसीलों में क्रमश: तहसील अध्‍यक्ष, सचिव एवं कोषाध्‍यक्ष पद पर रतलाम शहर में श्री विनीत त्‍यागी, श्री अंकित परिहार, श्री विजय मकवाना, तहसील आलोट में श्री नरेंद्र वर्मा, श्री त्रिलोक धमानिया, श्रीमती अनीता सोलंकी, तहसील ताल में श्री प्रभुकुमार गरवाल, श्री अनवर मंसूरी, श्री कैलाशचंद्र वडख्‍या, तहसील जावरा में श्री शैलेंद्र पाटीदार, श्री भागीरथ गोदा, श्री विवेक शर्मा, तहसील पिपलौदा में श्री कन्‍हैयालाल राठौड, श्री विजयेंद्र कुमावत, श्री नारायण मोयल, तहसील सैलाना में श्री टीकमसिंह चौहान, श्रीमती संगीता तिवारी, श्री कमलेश राठौड, तहसील रावटी से श्री गौरव बोरिया, श्री विनोद शर्मा, सुश्री विद्या अजनार, तहसील बाजना से श्री रितेश सांसरी, श्री राजेश पालिया, श्रीमती रेखा चारेल निर्विरोध चुने गये।
तहसील रतलाम ग्रामीण में सचिव श्री नितीन राठौर व कोषाध्‍यक्ष श्रीमती योगेश्‍वरी जोशी निर्विरोध चुने गये एवं अध्‍यक्ष पद पर मतदान उपरांत श्री दयाराम गुर्जर चुने गये।

निर्वाचन उपरांत प्रांतीय पटवारी संघ का वार्षिक सम्‍मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्‍य अतिथि प्रांतीय पटवारी संघ के कार्यकारी अध्‍यक्ष श्री अश्विन सैनी ने जिले के वरिष्‍ठ पटवारियों एंव निर्वाचन पदाधिकारियों को सम्‍मानित किया। अतिथियों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना विजन प्रस्‍तुत किया। जिला सम्‍मेलन का संचालन श्री दिनेश पाटीदार एवं आभार प्रदर्शन श्री एम एल कोलवार ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines