MP Headlines

नशा मुक्ति के संदेश के नारों के साथ सैलाना नगर में निकाली एनसीसी कैडेट्स द्वारा रैली

एनसीसी शिविर में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान व प्रदर्शन

सैलाना। जब नशे का नाश होगा। देश का विकास होगा।।जो शराब पीते हैं। अपने घर को खोते हैं।। सबको यही बताना है नशे को दूर भगाना है। रतलाम जिले के सैलाना नगर में नशा मुक्ति के संदेश के नारो के साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा रैली निकाली गई।बतादे की. 21 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 11 मई से 20 मई तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में डिस्ट्रीक्ट होमगार्ड से प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई और उनकी टीम ने आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान और प्रदर्शन किया।

शिविर में आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई ने आपदा के प्रकारों के बारे में बताते हुए कहा कि आपदा दो प्रकार की होती है – मानव निर्मित और प्राकृतिक। उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा में हम अपनी सूझ-बूझ से राहत कार्य में मदद कर सकते हैं।

राहत कार्य में मदद के तरीके

मंडलोई और उनकी टीम ने घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम स्थानों से राहत शिविर तक लाने की विधि और गैस सिलेंडर पर लगी आग को बुझाने के तरीके पर प्रदर्शन किया। उन्होंने घरों में उपलब्ध प्लास्टिक की बोतलों और तेल की केन से विभिन्न राहत संसाधनों के निर्माण के तरीके भी बताए।

उपकरणों की जानकारी

मंडलोई ने एनसीसी कैडेट्स को राहत कार्य में उपयोग आने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे कि स्नेक कैचर, लाइफबॉय, लाइफ जैकेट आदि की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस वॉलेंटियर किसी भी आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की कैसे मदद कर सकते हैं।

शिविर में यह रहे उपस्थित

इस दौरान लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल, लेफ्टिनेंट हर्षवर्धन मेहसन, सी/ओ विजय सिंह पुरावत, एफ/ओ माया मेहता, टी/ओ हरीश कुमार परिहार और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp