सैलाना पुलिस और MPRDC टीम ने मिलकर किया ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

सैलाना। सैलाना में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के दिशा-निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय और सैलाना SDOP नीलम बघेल, सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने MPRDC टीम के साथ मिलकर रतलाम सैलाना बांसवाड़ा रोड का स्टेट हाईवे NH.39 पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किए गए सुधार:
– सैलाना धामनोद चौराहा, शासकीय होस्टल के सामने सैलाना रोड, सैलाना सरवन जोईनींग रोड और घाट सेक्शन आम्बाकुण्डी पर सुधार कार्य किया गया।
– दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर घाट से उतर कर बाँसवाड़ा जाने वाली रोड़ पर बन रहे कर्व/अँधे मोड़ पर दुर्घटना को रोकने हेतु कमेटी द्वारा परिशोधन कार्य प्रस्तावित किए गए।

किए जाने वाले कार्य:
– रम्बल स्ट्रीप
– रोड़ मार्किंग
– यातायात संकेतक चिन्ह
– केट आई
– रोशनी की उपलब्धता
– मिडीयन क्रेस बैरियर/रेलिंग

इन सुधारों से स्टेट हाईवे NH.39 पर बन रहे ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जा सकेगा और दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सकेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp