गाँधी ने आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी : गेहलोत
सैलाना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पंचायती राज व सूचना प्रौद्योगिकी के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व. राजीव गांधीजी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना ने पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
सर्वप्रथम सैलाना क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस महासचिव हर्ष विजय गेहलोत ने भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, वहीं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्व. गांधी को पुष्प अर्पित किए। विधायक गेहलोत ने राजीव जी के बलिदान को याद करते हुए कहां कि राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी। उनके निर्णयों ने भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया।
राजीव गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 1984 से 1989 तक कार्य किया राजीव गांधी ने युवाओं के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए, पंचायती राज और शिक्षा के लिए कंप्यूटर का उपयोग।भारत को आधुनिक बनाने के लिए टेलीकॉम क्रांति और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी को बढ़ावा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए काम किया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए भी काम किया।
राजीव गांधी की भूमिका से भारत को एक नए युग में प्रवेश करने में मदद की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत, गिरधारीलाल पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, छगन भगोरा, बद्रीलाल काग, ठेकेदार गोपाल कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, किशोर पाटीदार, हेमन्त कुमावत, ईश्वर पाटीदार, मंगीलाल खराड़ी,केशर सिंह,गेंदालाल जाट,महेन्द्र शुक्ल,दिलीप कुमावत, लाला कुमावत, विवेक बोराणा, हनी गेहलोत, राजेश समर्थ टाक, निर्भय सिंह गुर्जर शिवगढ़, महेश साँवलीया सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: MP Headlines



