MP Headlines

भारी बारिश का कहर: मानपुर-जोड़मिया में ट्रैक्टर बहा

  • सैलाना प्रशासन की अपील आम नागरिक सतर्कता बनाए रखें

सैलाना / 19 जून 2025। मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री के बाद रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। वही सैलाना क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में किसानों द्वारा बोवनी का कार्य भी हो गया है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 15 जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच सैलाना विधानसभा के सरवन, शिवगढ़, बाजाना, रावटी, बेडदा, गुडभेली, मानपुर और जोड़मिया क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं।

गंभीर घटना मानपुर और जोड़मिया के बीच नदी पार करने के दौरान सामने आई, जहां एक ट्रैक्टर तेज बहाव में बह गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक नदी के बढ़ते जलस्तर को नजरअंदाज कर पार करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अचानक आए उफान ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक चालक की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है!

सैलाना क्षेत्र की प्रमुख नदियां जैसे मलेनी, कुडैल और माही नदी में जलस्तर अच्छे स्तर तक पहुंच गया है। सरवन, बेडदा और गुडभेली में नाले तेजी से बह रहे हैं, जिसके चलते कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट गया है। सैलाना में भारी बारिश के कारण केदारेश्वर झरना और अन्य जलस्रोत उफान पर देखे गए हैं।

सैलाना प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने की बात कही है। नदी नालों पर आवा गमन के साथ सतर्कता बनाए रखने का आह्वान किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की चेतावनी दी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp