युवा कांग्रेस की बैठक में गेहलोत ने कहा जन-जन तक पार्टी का संदेश पहुँचाये,
सैलाना। सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस, सैलाना द्वारा आगामी चुनावों की तैयारियों एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मीटिंग का आयोजन कम्युनिटी हॉल मोती बंगला पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सैलाना के पूर्व विधायक श्री हर्ष विजय गेहलोत ने की। बेठक मीटिंग में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, नए युवाओं को जोड़ने, और क्षेत्र की जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की।
पूर्व विधायक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी और जन-जन तक पार्टी का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति के बलबूते सैलाना में कांग्रेस का परचम लहराएगा।”

इस अवसर पर सदस्यता अभियान की रणनीति बनाई गई, जिसमें डिजिटल और ग्राउंड स्तर पर युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, आगामी युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित और एकजुट होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस बैठक का संचालन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हनी गहलोत के सानिध्य में की गई मीटिंग में कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी बद्रीलाल काग अनिल गरवाल सरपंच भग्गासे लोद, सुरेश कटारा सरपंच चावड़ा खेड़ी, प्रकाश मोरजर, कांतिलाल गराड़, शंकर लाल डिंडोर जनपद पंचायत सदस्य, निलेश मईड़ा बाजना, मुकेश देवदा बजरंगगढ़, अजित कटारा जनपद सदस्य सोहन पारगी सरपंच, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटीदार संजय आशर्मा जनपद सदस्य, केशरसिंह, राजेश खराड़ी कुंडा, अब्दुल कादिर, सुनील पोरवाल, पंकज राठौर, लक्ष्मण सोलंकी, प्रवीण शेरा, कोदर कटारा सहित क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटीदार द्वारा किया गया।

Author: MP Headlines



