सैलाना। भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के द्वारा देश में आपातकाल लगाने के विरोध में सैलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद पंचायत सभागृह में छात्र-छात्राओं को आपातकाल के बारे में बताया तथा आपातकाल के समय कांग्रेस शासन ने देश को झकझोर के रख दिया चाहे उसमें विपक्ष हो पत्रकार समूह हो सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी लोगों को कानून उल्लंघन करते हुए सभी को जेल में डाल दिया। स्वर्गीय इंदिरा गांधी को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भ्रष्टाचार द्वारा चुनाव जीतने पर अयोग्य घोषित कर दिया था अपनी कुर्सी बचाने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल में धकेल दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में आपातकाल के समय स्वर्गीय श्रेणीक चंडालिया की बुलंद आवाज को याद किया और उनके परिवार का साल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक आईटी सेल शैतान सिंह पटेल, आपातकाल कार्यक्रम प्रभारी अंबिका पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राका, गोपाल जाट, लखन चंदेल, जनपद सदस्य प्रभुलाल भाभर, सुनील राठौर, शेरसिंह राठौड़, दीपक लबाना, देवीसिंह कतीजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: MP Headlines



