MP Headlines

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन अभियान पर चर्चा

सैलाना। रतलाम जिले में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, यह बैठक होटल बालाजी सेंट्रल बरबड रोड पर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन युवक कांग्रेस व महिला कांग्रेस कांग्रेस सेवादल का जिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें AICC प्रभारी चूरू सांसद राहुल कासवान और MPCC से जिले के प्रभारी विधायक प्रताप जी ग्रेवाल ने भाग लिया। इस बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों पर भी विचार किया गया।

संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य
बैठक में पार्टी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे।

सैलाना विधानसभा युवा कांग्रेस पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं से चर्चा की
सैलाना विधानसभा कांग्रेस युवा अध्यक्ष राजेश पाटीदार और जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हनी गहलोत से विस्तृत चर्चा की गई। हनी गहलोत को सैलाना विधायक के भतीजे के रूप में भी जाना जाता है, जिन्हें जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था ।

युवा कांग्रेस की भविष्य की योजनाएं
बैठक में आगामी युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के तरीकों पर विचार किया गया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp