सैलाना में कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन, शिव की लहर में हुआ नगर
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में आज कल्याण केदारेश्वर सैलाना से उज्जैन ज्योतिर्लिंग कावड़ यात्रा नगर में भव्य बड़े हर्ष उल्लास के साथ निकली, यह विशाल पैदल कावड़ यात्रा नीलकंठ महादेव से आरंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से भृमण करते हुए हुई रतलाम की ओर रवाना हुई। पैदल यात्रा 28 जुलाई को उज्जैन पहुंचेगी

इस पैदल कावड़ यात्रा का नगर के अनेक संगठनों द्वारा यात्रा संयोजक व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा पुष्प माला श्रीफल प्रदान किए गए।
इस विशाल कावड़ यात्रा में आगे आगे भगवान शिव पार्वती के संग भगवान भोलेनाथ के बारातियों ( भूत भावन बरातियों )द्वारा स्वागत शिव भक्ति के साथ कर रहे थे। वही इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव भक्ति के गीतों की धुन पर भक्ति नृत्य कर रही थी, पूरा नगर शिव लहर की दौड़ में लग रहा था।
इस कावड़ यात्रा का नीलकंठ महादेव चौराहा पर सैलाना के महाराजा विक्रम सिंह राठौर ने स्वागत,पैलेस चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा,सदर बाजार यहां पर भारतीय जन युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी व मित्र मंडल ने स्वागत किया, वही पैदल कावड़ यात्रा का नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार मित्र मंडल द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई है।

इसी तरह शीतला माता समिति द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए फ़रियाली प्रसाद का वितरण किया गया व स्वागत किया गया, बजरंग चौक मस्जिद चौराहा पर हिंदू संगठन ने स्वागत किया, इसी तरह रास्ते भर इस विशाल कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर की धर्म प्रेमी श्रद्धालुओ ने इस यात्रा में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।
सैलाना के कल्याण केदवेश्वर से महाकाल उज्जैन तक इस कावड़ यात्रा में कल्याण के कल्याण केदारेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल कावड़ यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल सहित अनेक पदाधिकारीयो द्वारा इस पैदल कावड़ यात्रा संयोजक पंकज राठौर एवं कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

Author: MP Headlines



