वीडी ग्रुप ने सावन माह में धर्म प्रेमी महिलाओं के लिए आयोजित की नि:शुल्क यात्रा
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद के पार्षद व वीडी ग्रुप के तत्वावधान में सावन माह में धर्म प्रेमी महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में तीन लक्जरी वीडियो कोच बसें उपलब्ध करवाई गईं, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं को बांसवाड़ा के समीप स्थित त्रिपुरा सुंदरी, चारभुजा नाथ जी, नाथद्वारा जी, सांवलिया जी, पशुपतिनाथ मन्दसौर आदि स्थानों के दर्शन करेंगी।

यात्रा के पूर्व मां अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। तत्पश्चात दो दिवसीय धार्मिक यात्रियों को रवानगी दी गई। इस मौके पर पार्षद धभाई दंपति के अलावा नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल,पार्षद कुलदीप कुमावत चंदा दिनेश पारगी सहित वार्ड के नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
- वीडी ग्रुप के संयोजक पार्षद विशाल धबाई और उनकी अर्धांगिनी हेमलता धबाई क्रमशः वार्ड नंबर 13 और 14 के पार्षद है, ने इस यात्रा का आयोजन किया।
- दो दिवसीय इस यात्रा में महिलाओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
- वीडी ग्रुप की इस पहल से धर्म प्रेमी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।
- यात्रा में दर्शनीय स्थल:- त्रिपुरा सुंदरी, चारभुजा नाथ जी, नाथद्वारा जी, सांवलिया जी, पशुपतिनाथ मन्दसौर

वीडी ग्रुप के संयोजक धभाई द्वारा पूर्व में भी ऐसी यात्राएं करवा चुके हैं। देर शाम को यात्रा त्रिपुरा सुंदरी पहुंचकर धर्म लाभ लेते हुए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन लाभ एवं पूजा अर्चना की गई।

Author: MP Headlines



