नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने जिलाधीश से मुलाकात की थी
सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेंगे महिला चिकित्सक
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विगत कई वर्षों से महिला चिकित्सकों की बड़ी कमी देखी गई है। यहां तक की यहा महिला चिकित्सक पदस्थ ही नहीं रही है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र करीब 200 गांव की महिलाऐ बीमारी के लिए भटक रही थी।
आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के बावजूद शासन प्रशासन मंत्रियों से कई बार भाजपा कांग्रेस एवं अन्य संगठनों द्वारा उच्च अधिकारियों मंत्रियों को कई बार सैलाना में महिला चिकित्सकों की मांग की गई थी, उसी कड़ी में कल ही कांग्रेस के नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा जिलाधीश कलेक्टर राजेश बाथम से मुलाकात ज्ञापन प्रस्तुत कर इस और ध्यान आकर्षित किया गया था।
श्री बाथम ने पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य को देते हुए
तत्काल कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी संध्या बेलसरे को ध्यान आदेश के साथ सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो महिला चिकित्साको के तहत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम म.प्र. के आदेश है, के तहत जिसमें दो चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी बदल दी गई है। आदेश के अनुसार:
– डॉ. रचना बेन पटेल, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में प्रति मंगलवार और गुरुवार को ड्यूटी पर लगाया गया है।
– डॉ. वैष्णवी शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में प्रति सोमवार और शुक्रवार को ड्यूटी पर लगाया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है

Author: MP Headlines



