श्री चैतन्य औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला उज्जैन की वार्षिक बैठक व चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पुनः निर्विरोध मनोनीत

ईश्वरलाल शर्मा गुणावद अध्यक्ष व अशोक शर्मा घाटाबिल्लोद सचिव मनोनीत

उज्जैन। श्री चैतन्य औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला की वार्षिक बैठक व चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें सर्व सहमति से ईश्वरलाल शर्मा गुणावद वाले को पुनः अध्यक्ष एवं श्री अशोक शर्मा घाटाबिल्लोद वाले को सचिव बनाया गया। पुर्व अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उपस्थित विप्रबधुंओ ने एक स्वर में पुनः अध्यक्ष का कार्य गुणावद निवासी ईश्वरलाल शर्मा को सौंपा गया।

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित पर किया गया। बैठक में उज्जैन मैं धर्मशाला की नींव रखने वाले पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सहित वरिष्ठ जनों द्वारा संबोधित किया गया। बैठक में विगत डेढ़ वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष ईश्वरलाल शर्मा द्वारा अपना इस्तीफा उपस्थित विप्रो जनों के समक्ष प्रस्तुत किया लेकिन विगत वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए इस्तीफा और स्वीकार कर सर्वानुमति से आगामी सिंहस्थ 2028 तक के लिए पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष ईश्वरलाल शर्मा ने बताया कि में समाज और धर्मशाला हेतु हर संभव कार्य और समाज हितैषी कार्य करूँगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा रतलाम, जगदीश शर्मा गवलीपलासिया, अशोक शर्मा धार, देवनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा, सीतापाठ, रमेश चन्द्र शर्मा (मुनीम जी), रेवासदेवड़ा, प्रह्लाद शर्मा, महेंद्र शर्मा, योगेन्द्र शर्मा (देवास), चंदूलाल, विष्णु जगदीश (बड़ौदा), शिवनारायण पटेल (मालाखेड़ी), सुभाष शर्मा सरपंच (चितावलिया), उमाशंकर शर्मा धामनोद, मोहनलाल शर्मा धामनोद, संजय शर्मा धामनोद, नितेश शर्मा धामनोद, संदीप शर्मा धामनोद,  राजु शर्मा सरवन, दयाशंकर जोशी सरवन, नागेश जोशी सरवन, रवि शर्मा  सैलाना, बद्रीलाल शर्मा सैलाना, सुरेशचन्द्र शर्मा नामली, दामोदर शर्मा, दिनेश शर्मा, संतोष शर्मा (घटाबिल्लोद), अशोक शर्मा (गुणावद), हरीश शर्मा (गाजनोद), हेमंत पंड्या (उज्जैन), राधेश्याम व्यास (राजगढ़), विजय शर्मा सहित विप्रबंधु शामिल हुए।

बैठक में धार, देवास, रतलाम, घाटबिल्लोद, मंदसौर, खरसोड़ा, गड़घाड़ा, गाजीखेड़ी, आष्टा, गुणावद, गाजनोद, बीड, बरखेड़ा, पडुनिया, चितावलीया, खरसोड़ा, नलवदा, सिमलावदा, चारवाडा, नारायणपुरा, जावरा, खोजनखेड़ा, मनुनिया महादेव, सेमलिया, भूसिया, दलोदा, नाहरगढ़, पलास, भावगढ़, श्यामगढ़, नलधाजी, मोयाखेड़ा, कालूखेड़ा, सैलाना, सिमरोड, खाचरोद, भूतेड़ा, धामनोद, सरवन आदि स्थानों से समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र मुनीम ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp