भारी बारिश में हजारों की संख्या में ऐतिहासिक वोटर अधिकार यात्रा निकली, “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारे में गुंजा शहर

हत्या कर दो, मगर नशे को रोको आप? : जीतू पटवारी

जन जन के बीच में ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ: हर्ष विजय गेहलोत

रतलाम। रविवार को रतलाम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष जीतू पटवारी जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में भारी बारिश में महाविशाल रैली निकली, कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ के जनआंदोलन को अपार समर्थन मिला यात्रा रविवार को शहर में निकली।

इस जन आंदोलन यात्रा में सैलाना विधानसभा के हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, रतलाम जिले के कांग्रेस जनों का हुजूम शहर की सड़कों पर नजर आया। चारों और से वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे गूंजते नजर आ रहे थे। इस यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं समर्थको ने शहर में विभिन्न मंचों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया। आज इस आंदोलन के पूर्व से ही  सैलाना क्षेत्र सहित रतलाम नगर शहर में अंधाधुन बरसात हो रही थी। के बावजूद अपार कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थकों जनों में बारिश आने पर भी उत्साह बना हुआ देखा गया। रतलाम नगर में निकली यात्रा में शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, के साथ जिले और शहर के नेता मौजूद रहे। यह  रैली रूट के माध्यम से शहीद चोक पर पहुंची जहां रैली आम सभा में परिवर्तित हुई,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीजेपी के एक मंडल अध्यक्ष ने गाड़ी पर पत्थर मार दिए। लाठी और डंडे लेकर मुझे रोक कर मारने की कोशिश की। मोहन भैया यह मध्य प्रदेश की तस्वीर नहीं है। अगर मेरी हत्या करके आप नशे को रोक सकते हो तो मेरी हत्या कर दो, मगर नशे को रोको आप? इस नशे के खिलाफ मैंने बिगुल बजा दिया है। मैं प्रदेश की जनता से इस वीडियो के माध्यम से आह्वान करता हूं कि अगर मोहन भैया मेरी हत्या भी कर देते हैं तो नशे के खिलाफ में अभियान नहीं रोकूंगा, यह मैं वचन देता हूं। मुझे नहीं पता था कि मुख्यमंत्री और बीजेपी को मुझसे इतनी नफ़रत है। लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा होती है, इसमें सवाल पूछे जाते हैं। मुझे गाली देकर यदि मोहन भैया को संतुष्टि मिलती है, तो वह दे। मैंने जिंदगी में कोई ऐसा व्यसन नही किया,बतादेते हो तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूं। मेरे परिवार के लोग भी दारू और नशे का धंधा नहीं करते हैं और आप मुझ पर हमला करवाते हैं। इस सरकार ने मेरी सुरक्षा में एक पुलिस वाला भी नहीं लगवाया है। वोट की चोरी से मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है।

कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि रतलाम में आपने कांग्रेस की रैली नहीं रेला बनाया है, उसके लिए धन्यवाद। इतनी बारिश में सभी लोग उपस्थित हुए। आज आपने बता दिया कि रतलाम की सड़कों पर कांग्रेस कितनी मजबूत है। भाजपा और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओ ने जीतू पटवारी जी पर रास्ते में हमला किया। जीतू भाई ने कोई गलत बात नहीं की है, आपने वीडियो देखा था। बीजेपी आज बौखलाई हुई है। राहुल गांधी जी ने वोट चोरी को पकड़ा है और उसके खिलाफ बिगुल बजाया है। उसी अभियान में जीतू जी आज यहां आए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शहर और सैलाना में अचानक से वोट बड़े। इस प्रकार से भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही है। वोट का अधिकार भाजपा वोटरों से चुराकर अनैतिक तरीके से सरकार बना रही है। हमें हर समय वोटर लिस्ट से अपडेट रहना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर लोगों को ठगने का सरकार का साधन हो गया है। फसल बीमा की राशि अब तक नहीं मिली। उन्होने मंच के माध्यम से कलेक्टर-एसपी से कहा कि तत्काल जीतू जी पर हमला करने वाले को नहीं पकड़ा तो हम धरना देंगे। रतलाम की सड़कों पर उमड़ा जन से लाभ इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र की रक्षा और वोटर अधिकारों की आवाज बुलंद करने से इस संघर्ष में कांग्रेस के नेतृत्व पर जनता को पूरा विश्वास है। हम सभी वर्गों का विश्वास कायम रखेंगे।

स्वागत भाषण देते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी  के नेतृत्व में आज जो समर्थन मिला है, उसके लिए सभी को धन्यवाद। जो लोग प्रजातंत्र का गला घोट रहे है, ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने का प्रयास करेंगे। वोट चोरी के माध्यम से शहर विधायक चुनाव जीत रहे है। उनके लोग उनके साथ नहीं हैं। इन लोगों को हटाना है। इस बार कांग्रेस को जीतना है।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से उसने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। आज लोग परेशान हैं, किसान परेशान हैं। महंगाई आसमान पर है और नौजवान बेरोजगार हैं। प्रदेश में मोहन सरकार आने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया। यह भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।

इस रैली की सफलता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत का बड़ा योगदान रहा सैलाना से ही हजारों लोगों को रैली लाने में सफल रहे। शहर में चर्चा रही कि वर्षों बाद कांग्रेस ने इतना जोरदार प्रदर्शन किया। रतलाम नगर की जनता जानती है कि जब-जब भी गहलोत परिवार ने जिला स्तर पर जो जन आंदोलन  किया है तब तब रतलाम शहर में सैलाना विधानसभा से कांग्रेस की हजारों हजारों की संख्या शहर वासियों को देखने में आती रही है।


यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जब फोरलेन सड़क मार्ग से रतलाम आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर पत्थर से कांच फोड़ दिए। इस मामले की शिकायत कांग्रेस नेता द्वारा स्टेशन रोड थाने पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने में जिले के सभी कांग्रेस जनो ताल, आलोट, जावरा, पिपलोदा, सैलाना, नामली,रतलाम ग्रामीण जनों  का जिला अध्यक्ष गेहलोत ने आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp