नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी व जिला मंत्री कैलाशी चारेल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सैलाना। भाजपा ने रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित करने के पश्चात सैलाना से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी जिला उपाध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल के जिला मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से क्रांति जोशी व जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल का स्वागत किया व आतिशबाजी की।

इस अवसर पर पार्षद विशाल धभाई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी, मुकेश पाटीदार, पार्षद चंदा पारगी, महामंत्री सुभाष भाभर, मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सौरभ रांका, लखन चंदेल, ललित कसेरा, दिनेश कसेरा, राजेश कसेरा, हरीश कसेरा, सुरेंद्र मेहता, प्रहलाद पाटीदार, रजनी वर्दीचंद पाटीदार, रवि शर्मा, रमेश बैरागी, सुनील राठौर, बिट्टू ठाकुर, शेर सिंह राठौड़, प्रभु भाभर, दिनेश पाटीदार, अनोखी लाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार,  शांतिलाल सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp