आधुनिक समय में तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण – आसरा
सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में संचालित 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन समारोह विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ ।
जानकारी देते हुए स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सौरभ ई लाल ने बताया कि इस 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण में 50 विद्यार्थियों ने भागीदारी की । प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन सहित अन्य विषयों का न केवल सैद्धांतिक बल्कि प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष दिनेश कुमावत ‘आसरा’ ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में तकनीकी शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने कहा कि प्रतिस्पर्धी युग में कंप्यूटर ज्ञान सफलता की कुंजी है , कंप्यूटर साक्षरता आज की महिती आवश्यकता है ।
इस अवसर पर जन भागीदारी समिति सदस्य बाबूलाल पाटीदार, एडवोकेट पूनमचंद चौहान, प्राचार्य सांदीपनि उमावि विरेंद्र मिंडा, सेडमैप के जिला संयोजक विजय चौरे एवं प्रशिक्षक विक्की जैन भी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त 50 विद्यार्थियों को प्रमाण – पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों राकेश मईड़ा, मोनिका चरपोटा एवं चेतना बैरागी ने प्रशिक्षण के अनुभव सुनाते हुए इसकी प्रशंसा की और इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
Author: MP Headlines

















