सैलाना: कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका

भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में  प्रदेशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पुतले का दहन किया

सैलाना। सैलाना नगर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में गणेश मंदिर चौराहा पर कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया।

पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि संस्कार की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी के भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला अध्यक्ष गेहलोत व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भाजपा नेता साबित करते हैं कि उनके लिए महिला सम्मान सिर्फ ढोंग है। इन सभी बातों से ढोंगी भाजपा नेताओं की घटिया मानसिकता और असली चेहरा उजागर करता है। भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर नेता, मंत्री जनता के सामने सिर्फ ढोंग कर रहे। इस भाजपा का दोहरा चरित्र अब आप सभी के सामने हैं।
नवरात्रि में जब बेटी-बहनों की पूजा होती है, वही भाजपा नेता मातृशक्ति का अपमान कर जनता की आस्था को ठेस पहुँचा रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल व प्रियंका गांधी जैसे भाई बहन को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं जो कतई शोभा नहीं देता।

कांग्रेस द्वारा पुतला दहन के वक्त अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई थी जब सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों द्वारा पुतले को बचाने व जलने पर  पानी डालने आए तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा लगा कि यह पुलिसकर्मी नहीं है। कोई  मन्त्री समर्थक है,उन्हें रोकने का प्रयास किया तब पता चल यह तो पुलिस कर्मी है।इसका मुख्य कारण गत महीने पूर्व सैलाना पुलिस थाने का अधिकांश स्टाफ़ बदल गया है।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र शुक्ला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद मंगलेश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि बद्रीलाल काग, दिनेश सोनी, गेंदालाल जाट, अशोक चंडालिया, सुरेश जाट, कांतिलाल काग,हेमन्त कुमावत, गिरधारी लाल पाटीदार, हनी गेहलोत, अखिल राठौर, गोपाल काग,गणेश काग, महेश सांवलिया, दीपक पटेल, अजय परिहार सहित कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता इस पुतला धन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp