सैलाना। मध्य प्रदेश शासन के इ अटेंडेंस के विरोध में कन्या उमावी संकूल के शिक्षकों ने संकुल केन्द्र जाकर जोरदार नारे बाजी कर सहायक आयुक्त जनजातिकारी विभाग के नाम प्राचार्या सुनीता छजलानी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सभी शिक्षक ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। शासन द्वारा लापरवाही हेतु सिविल सेवा आचरण अधिनियम अंतर्गत नियम बने हुए है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अकादमिक एवं प्रशासनिक निरीक्षण समय पर किए जाते हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पहले से ही कई अधिकारी नियुक्त है । जो समय-समय पर शालाओ का निरिक्षण कर अधिकारियों को रिपोर्ट करते है।

इ अटेंडेंस व्यवस्था शासन के नियमों के प्रतिकूल होकर तकनीकी रूप से नेटवर्क के आधार पर मोबाइल से संचालित होगी। मोबाइल रिचार्ज करने का कोई प्रावधान इस नियम में नहीं है। इस व्यवस्था के क्रियान्वयन में शिक्षकों में भागदौड में होने वाली मानसिक और शारीरिक नुकसान की भरपाई और सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख नहीं है। शिक्षकों के कर्तव्य की मॉनिटरिंग की पृथक तकनीक व्यवस्था है जो कि शिक्षकों के कर्तव्य की मॉनिटरिंग पूर्व से सिविल सेवा आचरण नियमों के अधीन है ऐसी स्थिति में दो तरफ उपस्थिति और निरीक्षण व्यवस्था शासन नियम के विरुद्ध होकर शिक्षक पद को समाज में अपमानजनक बना रहा है। इ अटेंडेंस को अनिवार्य करने के पश्चात शिक्षकों के कर्तव्य का धरातल पर भौतिक निरीक्षण हेतु संचालित कार्यालय बंद करने का उल्लेख नहीं करना शासन को वित्तीय हानि पहुंचाने की नीति है। इस व्यवस्था से महिला की निजता का उल्लंघन होगा साथ ही शिक्षकों के वेतन बैंक खाते से संलग्न होने से बैंक खातों से फ्रॉड कर आर्थिक हानि होने का भय रहेगा। आर्थिक हानि होने पर भरपाई के संबंध में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। जिससे शिक्षकों में काफी रोष हैं। डॉ राकेश राज शर्मा, रामलाल मुनिया, शंकर लाल मालवीय, रोड़ीराम प्रजापति, निर्मला सैनी, ललित पांचाल आदि ने उद्बोधन दिया।
इस दौरान संजय पुरोहित, विनोद सिन्हा, भुवनेश्वरी सोलंकी,हिम्मत सिंह राठौड़, संपत मालवीय, माया बैरागी, शबाना पठान, नाहर सिंह सिसोदिया, सुनील कसेरा, अनिल पाठक, संगीता चौधरी, विनोद सूर्यवंशी, विजय कसेरा, बद्रीलाल लाल चोहान सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश परिहार (सैलाना) ने किया, ज्ञापन का वाचन संजय राव तथा आभार गोपाल सिलावट ने माना।
Author: MP Headlines


















