कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भुरामल तातेड़ का निवास पहुंचकर सम्मानित किया
सैलाना। सत्य एवं अहिंसा के पुजारी संपूर्ण विश्व को प्रेम मानवता शांति व सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते काग्रेस जनों ने उनका पुण्य स्मरण किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि आज विजयादशमी का पावन दिन हे, जब प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की जीत का परचम लहराया।यह दिन हमें सत्य, साहस और धैर्य का संदेश देता है। 2 अक्टूबर को हम गाँधी जयंती मनाते हैं, महात्मा गांधी जी की जयंती, जिन्होंने अहिंसा और सत्य के बल पर देश को आज़ादी दिलवाई ।बापू का जीवन हमें सिखाता है कि सबसे बड़ी ताकत है प्रेम एकता एवं भाईचारा। विजयादशमी और गाँधी जयंती, दोनों ही हमें एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं। एक ओर श्रीराम का आदर्श, जो हमें कर्तव्य और धर्म का पाठ पढ़ाता है, तो दूसरी ओर गाँधीजी का बलिदान, जो हमें अहिंसा और करुणा की राह दिखाता है।
दशहरा हमें बुराई से लड़ने की शक्ति देता है, तो गाँधी जयंती हमें उस लड़ाई को शांति और प्रेम से जीतने का तरीका सिखाती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर युग में बुराई का अंत होता है, और सत्य का प्रकाश हमेशा चमकता है। आइए आज हम, इस दशहरे और गाँधी जयंती पर हम संकल्प लें कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगे। 2 अक्टूबर को दशहरे की धूम और गाँधीजी के विचारों को आत्मसात करें।
गांधी व शास्त्री के जन्म जयंती उत्सव मनाने के पश्चात कांग्रेस पार्टी के आदेश अनुसार नगर के स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व उद्योगपति भुरामल तांतेड़ के निवास पहुंचकर जिला अध्यक्ष गेहलोत सहित कांग्रेस जनो ने स्वतंत्रता सेनानी तांतेड़ का शाल श्रीफल (खादी वस्त्र) धोती कुर्ता भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत श्री राम चौधरी, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, कांतिलाल संघवी, राधेश्याम पाटीदार, गिरधारी लाल पटेल,न.प.अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, दिनेश सोनी, किशोर पाटीदार, कालू जी निनामा, देवी सिंह भगोरा, बी एस भगोरा, बद्रीलाल काग, नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद मंगलेश कसेरा, पूनम चंद खराड़ी, वागजी खराड़ी, गंगाराम कसेरा, सुनील कसेरा, विनोद धभाई, गोवर्धन देवड़ा, अशोक चंडालिया, राजेश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, बद्री डिंडोर,प्रकाश मईड़ा, हेमंत कुमावत, इरफान पठान,सुनील चंडालिया संजय भंडारी, अजय परिहार,दीपक पटेल, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी,पिंटू बैरागी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author: MP Headlines



