सैलाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य नगर पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभाव से गूंजा नगर

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार 5 अक्टूबर को सैलाना नगर में भव्य विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।

प्रातः 8 बजे से ओशिन परिसर में एकत्रीकरण हुआ,कार्यक्रम की शुरुआत ओसिन परिसर से हुई, जहां संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख प्रचारक सोहन सिंह परमार ने मुख्य वक्ता के रूप में  उद्दबोधन दिया। उन्होंने बताया कि संघ ने समाज के उत्थान के लिए पांच प्रमुख प्रण तय किए हैं: पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन। ये प्रण संघ के भविष्य के कार्यों का आधार बनेंगे।
स्वयंसेवक ने राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को  मुस्तेदी से द्रण किया। यही कारण रहा की   संघ के बारे मे जो मिडिया पहले एक लाईन लिखने को कतराती थी वह आज उसके स्वरूप को देखकर गुणगान करते नहीं थकती यह सब स्वयं सेवक संघ के सेवकों की साधना- समर्पण व मातृभूमि के लिए किए गए त्याग का परिणाम है।

इस दौरान अपने वक्तव्य मे श्री परमार ने भारत-चीन युद्ध के दौरान राजधानी दिल्ली की ट्रेफिक व्यवस्था हो या कोरोना महामारी  हर आपदा के दौरान किए गए सेवा कार्य पर स्वयं सेवक कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने आज की कान्वेंट शिक्षा प्रणाली का उल्लेख करते हुए कंहा कीव्यक्ति के जीवन मे शिक्षा से ज्यादा संस्कार का महत्व है।

बौद्धिक (उद्दबोधन) कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में राष्ट्रभाव से ओतप्रोत अनुशासित पंक्तियों में नगर भ्रमण आरंभ किया।

‘संघे शक्ति कलियुगे’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए स्वयंसेवकों के कदमताल से पूरा नगर गूंज उठा। संचलन के दौरान अनुशासन, एकरूपता और संगठन की शक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। आम नागरिकों ने मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार की व्यवस्था की गई।

नगर के गणेश मंदिर चौराहा, अनुकूल मित्र मंडल, जैन मंदिर, त्रिवेदी गली कॉर्नर , सर्राफा एसोसिएशन, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी, अवंतिका महिला साख संस्था, रंगवाडी दरबार मित्र मंडल, वार्ड  पार्षद तीन समस्त जन, कुमावत पुरा महिला मंडल, विट्ठल माता वार्ड नं 2 वार्ड जन, मेहता परिवार ,सारथी मित्र मंडल , राजवाड़ा चौक उत्सव समिति ,सेवा मित्र मंडल, वार्ड पार्षद 13, 14 वार्ड जन, बजरंग व्यायाम शाला दिलीप मार्ग, आनंद विहार कॉलोनी सहित नगर की आम जनता द्वारा पुष्प वर्षा की बौछार की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि “संगठन की यह अनुशासित झलक न केवल देशभक्ति का संदेश देती है, बल्कि समाज में समरसता और सद्भाव का भी प्रतीक है।”

पथ संचलन की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया,सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, रक्षा समिति सदस्य नगर प्रशासनिक अमला तैनात रहा।

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर यह आयोजन राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना गया। शताब्दी वर्ष की यह यात्रा भारत के आत्मबोध, अनुशासन और संगठन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराती है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp