सैलाना। सैलाना नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को शाम 06 बजे गणेश मंदिर सैलाना से जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला रतलाम हर्षविजय गेहलोत के द्वारा किया गया।

गेहलोत ने कहा कि हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी द्वारा उजागर की गई वोट चोरी लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। इसी जनविरोधी कृत्य के विरोध में यह अभियान चलाया गया, जिसमेंकार्यकर्ताओं और जनता का अपार उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं और सैलाना की जनता का हृदय से आभार जिन्होंने लोकतंत्र बचाने के इस संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाई…

इस आयोजन में सभी कांग्रेस के वरिष्ठ जन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत, श्री राम चौधरी राधेश्याम पाटीदार, विमल मांडोत, बद्रीलाल काग, राजेश पाटीदार, दिनेश सोनी, हेमंत कुमावत, हनी गहलोत, जितेंद्र सिंह राठौर, ईश्वरलाल पाटीदार, गिरधारी लाल पाटीदार, वीक्की रांका, चिंटू राठौर, प्रेम पाटीदार, लाला कुमावत, टोनी सँघवी, महेश सावलिया, राहुल राठौर सहित कांग्रेस कमेटी के पदा अधिकारी उपस्थित रहे। इस हस्ताक्षर अभियान में आमजनों द्वारा भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और लोकतंत्र की रक्षा करना है।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर कथित वोट चोरी और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को उजागर करना है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता, सामाजिक संगठनो प्रभावशाली व्यक्तियों से हस्ताक्षर कराएंगे ।

Author: MP Headlines



