प्रशिक्षण शिविर से हमे जज़्बे, एकता और सेवा की भावना को और प्रबलता मिली – गेहलोत
जिले सहित सैलाना क्षेत्र से अवगत कराया
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने रविवार को पचमढ़ी में चल रहे 10 दिवस कांग्रेस के संगठन सृजन शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन की मजबूती की दिशा में चर्चा की। गेहलोत ने आदिवासी अंचल में कांग्रेस की रीति नीति को युद्ध स्तर पर कैसे फैलाया जा कर कांग्रेस को ओर अधिक कैसे मजबूत बनाया जाए इस विषय पर भी मंथन किया। पहली बार हुआ है कि हमें अपनी बातें राष्ट्रीय स्तर के नेता से फेस टू फेस कांग्रेस पार्टी के कार्यकलाप की बात रखने का अवसर मिला है।
बीते एक सप्ताह से गेहलोत पचमढ़ी में है-उल्लेखनीय है कि गेहलोत लगभग बीते एक सप्ताह से कांग्रेस के संगठन सृजन शिविर में भाग लेने हेतु पचमढ़ी में ही हैं।पंचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में जननायक श्री राहुल गांधी जी के साथ बिताए गए आत्मीय और प्रेरणादायी पलों के दौरान उनका जो अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उसने संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसेवा की भावना, संघर्ष के संकल्प और आगामी राजनीतिक दिशा सभी को नई ऊर्जा, नई चेतना और नई मजबूती प्रदान की। यह मार्गदर्शन आने वाले समय में हमारे प्रत्येक कदम का पथप्रदर्शक बनेगा।”
युवाओं को जोड़े – राहुल गांधी ने गेहलोत की बातों को धैर्य से सुना और उनसे कांग्रेस की मजबूती का मशविरा किया। गांधी ने गेहलोत को सलाह दी कि अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़े।उन्हें भटकाव की राह पर नहीं जाने दे। अपने क्षेत्र, जिले में कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क में रहे क्योंकि अब लोग धीरे धीरे बीजेपी के बहकावे से दूर होने लगे हैं। वोट चोरी के मामले भी लोगों के सामने लाए।
बीजेपी शासन की परेशानी से अवगत कराया- गेहलोत ने गांधी को बीजेपी सरकार की तानाशाही से होने वाली अंचल की परेशानियों से अवगत कराया। किसानों की परेशानियों से भी उन्हें रूबरू कराया। गांधी ने उन्हें किसानों और आमजनों के हित के काम में लगे रहने की सलाह दी।
गेहलोत ने कहा पचमढ़ी में जननायक श्री राहुल गांधी जी से मिला हमे प्रेरणादायी मार्गदर्शन, हम सभी के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का स्रोत बना। राहुल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टीम मध्यप्रदेश संगठन को मज़बूत करने और जनहित के हर संकल्प को हक़ीक़त में बदलने के लिए पूरी निष्ठा और दमखम के साथ तैयार है। इस प्रशिक्षण ने शिविर हमारे जज़्बे, एकता और सेवा की भावना को और प्रबल किया है।
Author: MP Headlines

















