कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बाजना तहसील के ग्राम खादन गांव में एसआईआर कार्य का अवलोकन किया

सैलाना। बाजना।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   श्रीमती मिशा सिंह ने आज सोमवार को बाजना तहसील के ग्राम खादन गांव में एसआईआर कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने एसआईआर कार्य करने वाले बीएलओ से भरे हुए फार्म की जानकारी ली। वितरित फार्म को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत के जीआरएस एवं पटवारियों की सहायता से एकत्रित करवा कर डीजीटाईजेशन करने के निर्देश दिए।

एस डी एम एवं तहसीलदार द्वारा  गांव में नेटवर्क न मिलने  की बात कही गई। कलेक्टर ने भरे हुए फार्म तहसील कार्यालय बाजना  ले जाकर एसआईआर फार्म को आनॅलाईन करने के निर्देश बी एल ओ, सुपरवायजर एवं जी आर एस को दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय खादन का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के अधूरे शौचालय निर्माण कार्य एवं किचनशेड का निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ।भ्रमण के दौरान उनके साथ एस डी एम सैलाना तरूण जैन, तहसीलदार बाजना मनीष जैन सहित बी एल ओ, जी आर एस सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp