सैलाना नगर में बी एल ओ घर-घर जाकर SIR प्रकिया में लगे

पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने SIR प्रक्रिया को लेकर BLO टीम से विस्तारपूर्वक मुलाकात कर चर्चा

सैलाना। सैलाना नगर में इन दिनों बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची एवं जनगणना संबंधी सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे के तहत प्रत्येक परिवार के सदस्यों की जानकारी, आयु, पता, पहचान पत्र तथा नए पात्र मतदाताओं का विवरण दर्ज किया जा रहा है। बीएलओ टीम नागरिकों से अपील कर रही है कि सर्वे के दौरान आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि उपलब्ध कराएं, जिससे जानकारी सही रूप से दर्ज की जा सके।

सैलाना के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष  विजय गेहलोत ने भी आज SIR प्रक्रिया के तहत होने वाली प्रक्रिया को लेकर अपने क्षेत्र के BLO टीम नन्दु शुक्ला, लालकुंवर,शरद शिकारी से विस्तारपूर्वक मुलाकात कर चर्चा की।

गेहलोत ने कहा चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रक्रियाओं में आ रही खामियों व व्यवहारिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा की।क्षेत्र में नए जुड़े मतदाताओं, छूट गए नामों एवं लंबित प्रविष्टियों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।मौजूदा मतदाता सूची की वास्तविक स्थिति,व फील्ड परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियों का अपडेट लिया लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्ध सुधार पर जोर दिया।

उद्देश्य — हर योग्य मतदाता का नाम सूची में जुड़ना और क्षेत्र की सही जनभागीदारी सुनिश्चित करना।

कई क्षेत्रों में लोगों ने बताया कि कुछ बीएलओ के पास पहचान पत्र (आईडी कार्ड) नहीं है, जिसके कारण नागरिकों को उनके सत्यापन में संदेह होता है। इस संबंध में नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बीएलओ को सर्वे के दौरान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया जाए, ताकि सर्वे कार्य पारदर्शी एवं सहज रूप से हो सके। प्रशासन का कहना है कि जनगणना एवं मतदाता सूची अद्यतन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नागरिकों की सही जानकारी शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए लोग बीएलओ का सहयोग करें और आवश्यक जानकारी सटीक रूप से प्रदान करें।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp