पुरस्कार सभी प्राप्त कर सकते हैं – प्राचार्य डॉ पाटीदार

सैलाना। आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले हैं वह उनके प्रयासों का नतीजा है। पुरस्कार आप सभी प्राप्त कर सकते हैं, आवश्यकता है प्रयास करने की। जिन्होंने पुरस्कार प्राप्त किए वे बधाई के पात्र हैं और जिन्हें पुरस्कार नहीं मिले वे और प्रयास करें जिससे आगामी समय में वे विजेता बने।

उक्त उद्बोधन प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर  एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदान करते हुए  व्यक्त किए। जानकारी देते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी व रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने बताया कि पिछले दिनों रासेयो एवं रेड रिबन क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं स्वास्थ्य पर आयोजित पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की थी जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति आशर्मा (प्रथम),  खुशी पाटीदार, आजादी कतीजा (द्वितीय), ख्वाहिश राजावत संध्या भगोरा, रानी परिहार (तृतीय) रहे। इसी तरह नारा लेखन प्रतियोगिता में लक्ष्मी पाटीदार (प्रथम ), सविता डोडियार, नागेश राठौर (द्वितीय) हीरालाल गणावा, विनायक रेगा (तृतीय) रहे। दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णायकों  की भूमिका प्रो अनुभा कानड़े, डॉ अशोक रावत, डॉ हरिओम अग्रवाल ने निभाई ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पाटीदार ने इन सभी प्रतियोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp