सैलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित हुआ

सैलाना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सैलाना विधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. का एस.आई.आर. सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय पुरानी नगर पालिका भवन पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत और प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी, शांतिलाल परिहार, रुकसाना मजहर खान ने भाग लेकर (बी.एल.ए.) कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

विशेष गहन परीक्षण सैलाना विधानसभा की सैलाना सरवन बाजना रावटी  ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को (एस.आई.आर.) प्रक्रिया का कार्यकर्ताओं को महत्व,उद्देश्यों और व्यवहारिक आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रत्येक नाम, प्रत्येक विवरण और प्रत्येक बदलाव की गहरी पड़ताल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और विश्वसनीयता के लिए एस.आई.आर. प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पुर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्रीराम चौधरी, नप अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ‘लक्की’, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, छगन भगोरा,हनी गेहलोत, मंगलेश कसेरा  सहित कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी व (बी.एल.ए.) उपस्तिथ थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp