सैलाना। रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार देर रात सैलाना पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की।
एसपी ने महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहनता से निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते पुलिस अधीक्षक ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

- अपराध नियंत्रण: एस पी ने रंगदारी मामले में फरार चलरहे आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
- सायबर ठगी और महिला अपराध: पुलिस अधीक्षक ने सायबर ठगी और महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने और रात्रि गश्त को मजबूत करने के निर्देश दिए।
- फरियादियों के साथ व्यवहार: उन्होंने फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार और समयबद्ध सुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने एस पी अमित कुमार को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सैलाना क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने थाने की साफ-सफाई और व्यवस्था की सराहना की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना सैलाना का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: MP Headlines


















