सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में संविधान दिवस मनाया गया

सैलाना। सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में संविधान दिवस पर  संविधान के महत्व , राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए विद्यार्थियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। संविधान दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, और संविधान के बुनियादी तत्व जैसे संप्रभुता, लोकतंत्र, समानता, समाजवाद, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रार्थना सभा में संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों द्वारा संविधान निर्माण एवं संविधान सभा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संविधान के महत्व विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

संस्था प्रधान गिरीश सारस्वत द्वारा प्रार्थना  सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के साथ ही दुनिया का सबसे सफल संविधान सिद्ध हुआ है, क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था का व्यवस्थित संचालन किया जा रहा है। संविधान में दिए गए समानता और स्वतंत्रता का अधिकार हमारे व्यक्तित्व की उन्नति में सहायक है। संविधान हमारे लोकतंत्र का रक्षक है। इसलिए हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए, और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अधिकारों की जानकारी के साथ ही हमें संविधान में दिए कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। तभी हम आदर्श नागरिक बन सकेंगे।

कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय विधिक जागरूकता क्लब प्रभारी श्वेता नागर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे, खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार, विद्यालय के तक्षशिला प्रभारी रवि जोनवेल, कैलाश मकवाना, पूजा शर्मा, भारती बैरागी, इमरोज खान, योगेश परमार, सुरेश बानिया, ऋषिकांत देवड़ा, रेव सिंह वसुनिया, पलक विश्वकर्मा, एल एन प्रजापत, सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp