प्याज ने रूलाया किसानों को, सैलाना मंडी के बाहर प्याज की ट्राली खाली कर किया चक्काजाम,फुटा किसानों का गुस्सा, प्याज बिका ₹1 किलो

सैलाना/रतलाम। कृषि उपज मंडी सैलाना में प्याज की कीमत मात्र ₹1 प्रति किलो लगने से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने मंडी के बाहर पुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। विरोध में किसानों ने अपनी प्याज से भरी ट्रॉली सड़क पर खाली कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान भाजपा सरकार को कोसते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत पर प्याज बेचने से उत्पादन लागत भी नहीं निकल रही, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर पड़ रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन स्थिति संभालने में जुटे हैं।

स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी…

ज्ञापन देने के बाद चक्काजाम ख़त्म कर दिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines