सैलाना 30 नवम्बर 2025। राजापुरा माताजी मंडल के ग्राम केलकछ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एवं शुद्धिकरण को लेकर शक्ति केंद्र स्तर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुजर, जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, विधानसभा प्रभारी संजय टाक एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद बंसीलाल गुजर ने कहा कि 22 वर्ष बाद मतदाता सूची का व्यापक शुद्धिकरण हो रहा है, जिसमें छूटे हुए प्रत्येक मतदाता का नाम जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के बीच रहकर प्रत्येक परिवार को सूची संशोधन की जानकारी दें। संजय टाक ने अब तक हुए कार्यों एवं आगे की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश झोड़िया, रामलाल डोडियार, मानसिंह वसुनिया, मुकेश देवड़ा, कालू जी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: MP Headlines

















