सैलाना में महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत का आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-सम्मान

सैलाना। कर्नाटक के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महामहिम डॉ. थावरचंद गहलोत का मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सैलाना आगमन हुआ। वे यहां राजेंद्र मालवीय के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनकी बहू के यहाँ पुत्र जन्म उपलक्ष्य में आयोजित सूरज पूजन में उन्होंने सहभागिता की। पारिवारिक कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।

सैलाना विश्राम गृह पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. गहलोत ने सैलाना से जुड़े अपने पुराने दिनों को याद किया और क्षेत्र के लोगों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, शैतान सिंह पटेल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष धभाई, किशोर कसेरा, दिनेश आसरा, ईश्वर कुमावत, रवि शर्मा, सुनील राठौर, लखन चंदेल, हरीश कसेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की सख्त और चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी नीलम बघेल, डीएसपी अजय सारसवान, यातायात प्रभारी आनंद सोनी, राजशेखर शर्मा, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलियार, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान एवं सैलाना पुलिस बल द्वारा संभाली गई।

MP Headlines
Author: MP Headlines