भारत विकास परिषद संस्था मनासा ने शाप्रावि व शामावि देवरी खवासा में वितरित किये स्वेटर

नीमच जिला। शा माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय देवरी खवासा जिला नीमच  के 38 विद्यार्थियों को मनासा की भारत विकास परिषद ने विद्यालय में आकर बच्चों को स्वेटर(जर्सी) प्रदान किये।

परिषद के अध्यक्ष हरगोविंद बसेर, सचिव सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष आशीष पलोड़, लोकेंद्र झंवर, आनंद मानावत, पंकज पोरवाल, अनुराग शर्मा, मधुसूदन मुंगड़, महेश मूंदड़ा, अंकुश सोडानी, स्वर्णिम मूंदड़ा, श्रेयांश भंडारी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात बालिकाओं ने शानदार वंदना प्रस्तुत की और सभी ने वंदे मातरम राष्ट्र गीत गाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हैं हुए श्री मानावत ने संस्था के उद्देश्य और मानवता के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया और कहा कि परिषद ने माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा का चयन किया है। क्योंकि यहाँ स्वच्छ वातावरण में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।

शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने कहा कि भारत विकास परिषद मनासा हमेशा से रचनात्मक कार्यों में विश्वास रखती हैं और हमारे विद्यालय के बच्चो के लिए स्वेटर प्रदान कर एक नेक और पुण्य कार्य किया है। अब बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय नहीं आएंगे। आज विद्यालय के बच्चों के चहरे पर खुशी और प्रसन्नता दिखी।

प्रधानाध्याक श्रीमती प्रियंका देवड़ा, श्रीमती अंकिता पाटीदार, श्री ईश्वरलाल प्रजापति सभी ने परिषद का आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम का संचालन और आभार शैलेन्द्र जोशी ने व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp