सैलाना। सैलाना नगर के सरस्वती शिशु मंदिर की संचालन समिति शैलानन शिक्षा समिति के संस्थापक सदस्य और समिति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन राठौड़ के निधन पर समिति ने एक बैठक आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में सरस्वती शिशु मंदिर में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा कर संस्था द्वारा दो मिनिट का मोन रख कर एक दिन का अवकाश घोषित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines

















