“व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत  विधार्थियों ने किया भ्रमण “

सैलाना। नांदलेटापीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा के छात्र-छात्राओं द्वारा आज व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत, नौलखा स्थित “मोती की खेती” जगदेव कृषि फार्म नौलखा में  समुद्री सीप से मोती उत्पादन किस प्रकार होता है ,इस विधि को देखा व समझा। साथ ही” जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा” में भ्रमण  किया।

डाईट प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व,गुणवत्ता ,एवं प्रशिक्षण के बारे में बारीकी से बताया।वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल सोनी द्वारा भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। सीसीएल की प्रभारी  अलका आचार्य द्वारा सहायक सामग्री कक्षा का अवलोकन कराया। वोकेशनल प्रभारी दिशलेशा वाघवा  के सहयोग हेतु शाला के राजेंद्र सिंह आर्य अमरू लाल बोस भी इस बभ्रमण में सहयोगी रहे।
शाला के प्राचार्य विट्ठल लाल बूज द्वारा जगदेव मोती उत्पादन केंद्र के संचालक दिलीप जगदेव एवं डाईट प्राचार्य गुप्ता सर का आभार व्यक्त किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp