प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल, सीएम साहब का दो साल का कार्यकाल घोर निराशाजनक: गेहलोत

सैलाना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि ना केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं,प्याज सहित अन्य कृषि उपज के दाम कौड़ियों के भाव हो गए हैं,सिंचाई हेतु समय पर पर्याप्त बिजली नहीं, जिले और प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर और इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दो साल के कार्यकाल को सफल बताते हुए खुद की पीठ ही थपथपा रहे हैं।कई बार उनकी खुद की कुर्सी डोलती नजर आती हैं पर वे अपने आप की तारीफ में लगे हैं। बहरहाल गेहलोत ने सारी व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की और कहा कि सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलनात्मक रुख अपनाएगी।

यहां जारी एक बयान में गेहलोत ने प्रदेश सरकार की नाकामी पर जम कर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन दिनों सैलाना सहित पूरे प्रदेश में यूरिया खाद के लिए अफरातफरी मची हैं। कई कई दिन के इंतजार के बाद भी किसानों को यूरिया नहीं मिल रही हैं। दिन भर भूखे प्यासे क्यू में लगे किसान हार कर रात को घर चले जाते हैं। किसी को यूरिया मिल पाती हैं किसी को नहीं। किसानों की ये फसल तो बरबाद हो ही चुकी हैं, अगली फसल भी दांव पर लगी हैं। उधर प्याज सहित अन्य कृषि उपजों के दाम लागत निकलने वाले भी नहीं हैं।इतना नुकसान पहले कभी नहीं देखा गया।

अभी तक राहत राशि भी सभी को नहीं
किसानों को पूर्व घोषित राहत राशि के भी अब तक ठिकाने नहीं हैं।कई किसान अभी भी राहत राशि ले लिए चक्कर काट रहे हैं।तो इधर आगामी फसल के लिए खाद की समुचित व्यवस्था नहीं।

बिजली भी नहीं
गेहलोत ने बयान में कहा कि उधर सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। अक्सर बिजली की आबंद चालू होती रहती हैं। बहुत मशक्कत के पश्चात जैसे तैसे किसान सिंचाई कर पाते हैं। किसानों की बदहाल स्थिति कोई देखने वाला ही नहीं हैं।

चार साल से स्कॉलरशिप नहीं
गेहलोत ने बयान में ये भी कहा कि प्रदेश के सभी नर्सिंग कॉलेजों में बीते चार साल से छात्रवृत्ति के ठिकाने नहीं हैं। छात्र छात्राओं की पढ़ाई पूरी हो चुकी,पर डिग्री कॉलेजों के पास हैं। स्कॉलरशिप नहीं आई तो विद्यार्थी कॉलेजों की फीस नहीं भर पाए।उधर फीस नहीं मिली तो कॉलेजों ने मार्कशीट रोक दी। अब रोज़गार के लिए भटक रहे छात्रछात्रा बिना मार्कशीट के

कैसे रोजगार पाएंगे
अकेले सैलाना क्षेत्र में ही पांच कॉलेजों के एक हजार से अधिक विद्यार्थी नर्सिंग उत्तीर्ण हो कर भी इसीलिए बेरोजगार घूम रहे हैं।नाकामी की पराकाष्ठा हैं ये।

कानून व्यवस्था लचर
गेहलोत ने बयान के अन्त में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि जिले भर में चोरी, लूट,सहित अनेक अपराधों के बढ़ोतरी हुई। आमजन भयभीत हैं। अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हैं।इस पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

जनहित के हर आवश्यक कदम उठाएगी
गेहलोत ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान में सरकार विलम्ब न करे और शीघ्र समाधान करे अन्यथा कांग्रेस जनहित के सभी जरूरी कदम उठाएगी। लोगों को उनके हक की लड़ाई के लिए और अधिक जागरूक किया जाएगा।जरूरी होने पर आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp