बेगलेस डे पर बच्चों ने लोककला, लोकसंस्कृति और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी

नीमच। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आज शासन के निर्देशानुसार शनिवार को बेगलेस डे मनाया गया। शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि बालिकाओं ने पारम्परिक लोकनृत्य पर प्रस्तुतियां दीं।वहीं बालकों ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित भगोरिया उत्सव पर होने वाले लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।

संस्था प्रधान श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने कहा कि बेगलेस डे बच्चों के लिए मनोरंजन का दिन होता है। जिसका आज बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।वहीं लोककला पर आधारित मांडणा और रंगोली बनाकर विलुप्त होती कला का प्रदर्शन किया। इस हेतु आवश्यक सामग्री शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति ने प्रदान की और बताया कि आज का दिन मनोरंजन भरा रहा। आज के बेगलेस डे का विद्यार्थियों भरपूर लुफ्त उठाया। आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp