सैलाना। मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सैलाना विधानसभा के पांचो मंडलों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सैलाना नगर के ओशिन परिसर में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि रतलाम मंदसौर नीमच संभाग प्रभारी सुरेश आर्य रहे तथा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, SIR जिला प्रभारी नितिन लोढ़ा, आईटी सेल जिला संयोजक नीलेश राव, विधानसभा प्रभारी विधानसभा प्रभारी संजय टॉक आदि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर संभागीय प्रभारी सुरेशआर्य जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष पंकज राठोर ने माल्यार्पण कर की कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण संजय टांक ने दिया।

संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा की डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सड़क पानी बिजली अस्पताल के क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहा है। हर गांव तक सड़क व हर गांव में पानी पहुंचाने की व्यवस्था भाजपा सरकार के द्वारा लागू की गई। जब मध्य प्रदेश मैं कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। तब मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में गिना जाता था। आज मध्य प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाता है। कृषि के क्षेत्र में सबसे अधिक उत्पादकता और सिंचाई की विभिन्न परियोजना के द्वारा पूरे देश में मध्य प्रदेश अव्वल है। महिलाओं के विकास में चाहे लाडली बहन योजना हो लाड़ली लक्ष्मी योजना हो इनके माध्यम से माता बहनो को काफी लाभ मिल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं।
कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनगहन निरीक्षण के विषय पर भी व्यापक चर्चा की गई। पूर्व विधायक संगीता चारेल जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल वरिष्ठ नेता मोतीलाल निनामा जनपद अध्यक्ष बाजना कैलाश मुनिया नारायण मईडा, गोविंद डामोर मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, महेंद्र जाट, कैलाश झोडीया, नरेंद्र वसुनिया, पार्षद विशाल धभाई कुलदीप कुमावत किशोर कसेरा सुरेन्द्र मेहता, श्याम धाकड, भूपेन जायसवाल ,देवचन्द्र पाटीदार प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकुल सोनी, जनपद सदस्य प्रभु भाभर, सुभाष भाभर, लीला परीहार, सुनिल राठोर, अम्बिका पाटीदार, लखन चदेल, रवी कसेरा, रवि शर्मा, अनोखीलाल पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राका ने किया तथा आभार रावटी मंडल अध्यक्ष महेंद्र जाट ने किया।
Author: MP Headlines


















