शाजापुर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक 21/12/2025 को रखी गई। जिसमें जिले के चारों ब्लॉक के शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षक संघ की आगामी कार्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रम में हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, कर्तव्य बोध दिवस एवं हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विचार रखे गए।
जिले के सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री योगेश जी शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री मनराज सिंह परमार, संभागीय सदस्य नेहा पटवा, जिला अध्यक्ष दीपक जी शर्मा, प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी, राजेश वर्मा बैठक में अपने विचार रखें।
मुख्य रूप से कार्यक्रम में संगठन मंत्री द्वारा शिक्षकों द्वारा समाज में किस प्रकार परिवर्तन परिवर्तन किया जा सकता है इस पर विस्तार पूर्वक बताया गया। आगामी योजना में किस प्रकार कार्य करना है इस पर प्रकाश डाला गया। संगठन गीत राजेंद्र नामदेव द्वारा प्रस्तुत किया गया

बैठक में संगठन की मंडल संरचना पर चर्चा की गई तथा सदस्यों द्वारा प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालन राजेश वर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा नंदकिशोर विश्वकर्मा जिला सचिव द्वारा की गई। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मायाराम पाटीदार जी द्वारा किया गया।
संगठन के विस्तार पर सुश्री नेहा पटवा एवं श्रीमती सोनी द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से चारों वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयाराम पाटीदार, जागेश्वर सोनी, ओंकार सिंह चांदना, गोविंद जी चौहान ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन राजपूत, नरेंद्र परमार, गोविंद सोनी, मनोज जी दुबे, एवं कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता सक्सेना, संगीता श्रीवास्तव, ज्योति रिणवा, विनीता विश्वकर्मा, निकिता शर्मा, मनीष शर्मा, सियाराम पाटीदार, रजनीश महिवाल, आलोक भावसार, आशीष सक्सेना, आशुतोष शर्मा, गौरव व्यास, शैलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines


















