200 ग्राम ड्रग्स की कीमत करीबन 20 लाख रुपए
रतलाम। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोढर चौकी की पुलिस कार्रवाई में परवलिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई। बरामद ड्रग्स की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो एक अन्य आरोपी का नाम आया है जो कि फरार है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबीर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र गई। जहां पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी शिवलाल पिता रामलाल मालवीय (35) निवासी परवलिया को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध ड्रग्स एमडीएमए बरामद की गई। ड्रग्स की कीमत 20 लाख रुपए है। पूछताछ के दौरान आरोपी शिवलाल ने बताया कि ड्रग्स उसे समद खान पठान, निवासी परवलिया द्वारा 2–3 दिन पूर्व दी गई थी तथा आज डिलीवरी के लिए मंगवाई गई थी।
दो आरोपी के विरुद्ध किया प्रकरण दर्ज
थाना रिंगनोद पर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान पठान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी समद खान पठान, निवासी परवलिया की तलाश कर रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

Author: MP Headlines





















