सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ तथा श्री सुधर्म जैन श्रावक संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अणु आराधना भवन में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में छोटे छोटे बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
शिविर मेअपनी सेवाएं देने के लिये महाराष्ट्र के जलगांव से सुश्राविका सोनल ओस्तवाल, चोपड़ा से सुगना ओस्तवाल,मालेगांव से पायल गोलेच्छा द्वारा बच्चों को सामायिक,प्रतिक्रमण के अतिरिक्त मोबाइल का अधिक उपयोग किस प्रकार से हानिकारक है विषय पर समझाइश दी गई साथ ही पारिवारिक संस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां को बड़े ही अच्छे स्वरूप में समझाया।


इस शिविर के माध्यम से पांच दिनों में बच्चों की भाषा,अनुशासन और अनेक बदलाव महसूस किए गए।सोमवार को आयोजित शिविर के समापन अवसर पर श्री वर्धमान स्थानक वासी श्री संघ अध्यक्ष राजेश सियार,सुधर्म जैन श्रावक संघ अध्यक्ष विजय डोसी,श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, सुश्रावक बसंतीलाल संघवी,कांति लाल संघवी, करुण संघवी,इंद्रेश चंडालिया, प्रकाश वोरा,प्रकाश मेहता,विमल मांडोत अतिथि के रूप में मोजूद थे।

अतिथियों ने शिविर को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र से आए विद्वान श्राविकाओं द्वारा दी गई धार्मिक संस्कार और सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की मात्र पांच दिनों में छोटे छोटे बच्चों में जिस प्रकार से जिस प्रकार से संस्कारित बीज का रोपण किया,प्रतिदिन श्रावक श्राविकाओं के साथ ज्ञान चर्चा, जिन शासन की प्रभावशाली जानकारियां दी वह काफी सराहनीय है। आपकी सेवाओं को श्री संघ हमेशा याद रखेगा क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियां आने वाली पीढ़ी को सही राह दिखा सकती है।


इस अवसर पर इस संस्कार की पाठशाला शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार अतिथियों के हाथो प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा धार्मिक संवाद, गीत, नाट्य रूपांतर प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सकल श्री संघ के श्रावक संदीप रांका, श्रेणिक लोढ़ा, पारस बाफना, सुनील सियार, मनोज भंडारी, मदन मांडोत, पियूष सालेचा, अशोक चौधरी, विमल कटारिया, विजय मांडोत, अरविंद संघवी, संतोष ओरा, निलेश मांडोत, अनिल पितलिया, तेजमल लोढ़ा, महिला श्राविकाओं में मंजू सियार, अंशु गेहलोत, विमला संघवी, रीता पितलिया, रीना मांडोत, श्रिया मेहता, पायल लोढ़ा, सरिता सुराणा, सुरभि मांडोत, सपना मोगरा, राखी ओरा सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। संचालन संजय मांडोत ने किया
Author: MP Headlines





















