जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाते हुए निकाली वाहन रैली, घंटाघर पर चढ़ने से पुलिस प्रशासन ने रोका

सैलाना। सैलाना के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजय वर्गीय द्वारा पत्रकारों से बेहूदगी पूर्ण भाषा का उपयोग किए जाने का विरोध प्रकट करते हुए त्यागपत्र की मांग की।

पुरानी नगर पालिका से निकली इस विशाल रैली के पूर्व  जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा की मप्र के इन्दौर शहर में दूषित पानी पीने से 20 लोगो की मौत असमाइयक मौत एवं 1500 से अधिक लोग बीमार होकर अभी भी विभिन्न हॉस्पिटल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी दुखद स्थिति में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवालो से बचते हुए अशोभनिय टिप्पणी की गई। जिसका कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा हैं।

विरोध स्वरूप निकाली गई यह वाहन रैली पुरानी नगर पालिका, शेखजी का मोहल्ला, राजवाड़ा चौक, सदर बाजार, बस स्टेंड होते हुए घंटाघर चौराहा पहुंची यहां कार्यकर्ताओं ने घंटा मंत्री त्याग पत्र दो, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ऐतिहासिक घंटाघर स्थित घंटा बजाने के लिए ऊपर जाने लगे, इस बात पर पुलिस अधिकारियों द्वारा ऊपर जाने से रोकने के दौरान झड़प भी हुई।

इस अवसर पर सैलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,न प परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,श्री राम चौधरी, युवा कांग्रेस नेता हनी गेहलोत, पार्षद मंगलेश कसेरा, गोपाल काग, रामप्रसाद चंदेल, राजेश पाटीदार, हेमंत कुमावत, किशोर पाटीदार, अब्दुल कादिर मंसूरी बाजना, कांतिलाल काग, इरफान खान, दिनेश सोनी, महेश सांवरिया, गिरधारी लाल पाटीदार देवेंद्र सोलंकी, ईश्वर पाटीदार, जानकी दास बैरागी, राजेश पाटीदार, शंकर डिंडोर, जनपद सदस्य मांगीलाल, जनपद सदस्य ओंकार भाई,  वजेसिंह, सरपंच मोहित डामोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp