प्रतियोगिता में ACS रावटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया
सैलाना। सैलाना नगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन (शनिवार से रविवार) को स्वर्गीय श्री प्रभुदयाल गेहलोत ओपन स्टेडियम, सैलाना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता का आयोजन NSUI विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर, जिला अध्यक्ष (सोशल मीडिया), विधानसभा उपाध्यक्ष अस्मित शीलावट, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष अजय निनामा, रावटी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया, सरवन ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र मईडा, एवं सैलाना कॉलेज अध्यक्ष करण खराड़ी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे हर्ष विजय गेहलोत अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम वं पूर्व विधायक सैलाना, चैतन्य शुक्ला अध्यक्ष, नगर परिषद, जगदीश पाटीदार (पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद सैलाना) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में हनी गेहलोत (विधानसभा अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सैलाना), मंगलेश कसेरा पार्षद, नगर परिषद सैलाना ,राहुल शर्मा (NSUI जिला अध्यक्ष, रतलाम,राजेश पाटीदार पार्षद प्रतिनिधि नगर परिषद सैलाना,दिलीप डामोर, गोपाल पाटीदार,निलेश शर्मा (NSUI अध्यक्ष, रतलाम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रतियोगिता में केवल सैलाना विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में ACS रावटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लक्ष्य इंटरनेशनल सैलाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/- (ACS रावटी) द्वितीय पुरस्कार: ₹5,151/- (लक्ष्य इंटरनेशनल सैलाना) प्रदान किए गए।समापन अवसर पर NSUIविधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी।
साथ ही कबड्डी समिति द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया गया।इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना एवं खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।
Author: MP Headlines


















