सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में आज शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत की अध्यक्षता में सैलाना विधानसभा के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय की पार्टी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने, संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय बनाए रखने और आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर सहमति बनी। नेताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधे संवाद पर निर्भर करती है।
इस अवसर पर सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से आने वाले समय की दिशा तय की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सैलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर सहित क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने व सभी पदाधिकारियों ने पार्टी हित में समर्पण भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराही है।
Author: MP Headlines


















