ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में रविवार को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक शासकीय महाविद्यालय सैलाना में विकासखंड स्तरीय ग्रामोत्सव आयोजन के निर्मित युवा रैली,स्वदेशी शपथ प्रतिभा सम्मान व स्वामी विवेकानंद जी पर बौद्धिक संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा द्वारा अतिथि स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा रखी गयी। मुख्य वक्ता प्रशांत दवे द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया किस तरह उन्होंने विश्व प्रसिद्ध शिकागो यात्रा के पुर्व आने वाली कठिनाई व चुनौतीपूर्ण संघर्ष के उपरांत भारतीय संस्कृति व परम्परा से दुनियाभर को अवगत करवाकर भारत का विश्व में नाम रोशन किया था।
साथ ही अपने क्षेत्र के लिए कार्य करने वाले मामा बालेश्वर दयाल के सामाजिक समरसता के लिए किए गये योगदान की जानकारी से सभी को दी।

भूपेन्द्र जायसवाल द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही छात्रों व श्रमिकों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गयी व छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए, स्वयं व अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व विधायक संगीता चारेल ने शासन के माध्यम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य व जल संरक्षण व अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर किए गये कार्यों की जानकारी से अवगत कराते हुए, शासन द्वारा जन अभियान परिषद् के माध्यम से छात्रों को दी जा रही शिक्षा की सराहना की व छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए वर्तमान समय में युवाओं में फैली कुरीतियों  से समाज व परिवार से बचाव के लिए संकल्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सीएमसीएलडीपी की छात्र-छात्राओं को अंकसुची प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के अंत में समस्त लोगों को स्वदेशी सामग्री के उपयोग, जल संरक्षण के साथ पर्यावरण के लिए एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाने की शपथ दिलाई गयी व उपस्थित नवांकुर संस्था व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को अपने-अपने सेक्टर स्तर व ग्राम में  कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि जनपद सदस्य प्रभुलाल भाभर व सुभाष भाभर रहे।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता विक्रम शर्मा ने किया व आभार नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स के हरीश सिलावट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता दिनेश गहलोत, राजु पारगी, पवन पारगी, पंकज निनामा व विकासखंड की नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति सकरावदा के सुरेन्द्र जाट, अमृत परिहार, विश्व कल्याण सेवा समिति से श्रीमति कुसुम शर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व सीएमसीएलडीपी के छात्र उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp