परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का सैलाना आगमन, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

सैलाना।सैलाना नगर में परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के आगमन पर परशुराम समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। नगर के विश्राम गृह पहुंचने पर समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा और सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्री लोखंडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि परशुराम बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नीरज शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सह-सचिव सुशील कुमार दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सैलाना नगर अध्यक्ष नितिन पाठक, सरवन अनुराग शर्मा, शिवगढ़ से मिलन पाठक, बाजाना से श्याम उपाध्याय को शामिल किया गया। वहीं सैलाना विधानसभा के दो उपाध्यक्ष के रूप में सैलाना से रवि शर्मा एवं रावटी से हरीश ठक्कर को नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम में सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, वर्दीचंद पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेर सिंह किशोर कसेरा सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp