सैलाना की कीर्ति विहार कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, दो अन्य मकानों के ताले भी टूटे

सैलाना। सैलाना नगर की कीर्ति विहार कालोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर हाथ साफ किया। एक शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़ कर बदमाशों ने  कोई डेढ़ लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवर और 30 हजार नगदी पर हाथ साफ कर लिया। दो अज्ञात बदमाश इस मामले में सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इसी कॉलोनी में दो अन्य मकानों के ताले भी टूटे।

पुलिस थाने में आवेदन दिया
चोरी शिक्षिका मोहिनी गुर्जर के घर हुई। शिक्षिका के करीबी रिश्तेदार निलेश गुर्जर ने बताया कि कीर्ति विहार कॉलोनी में उनकी बड़सास शिक्षिका मोहिनी गुर्जर किराए से रहती थी। उनका एक मकान सरवन में भी हैं। वे अक्सर सरवन भी रहती हैं। कभी कभी सैलाना में भी निवास करती हैं। रविवार को वे सरवन में ही थी। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चार सौ ग्राम चांदी के गहने,और चार ग्राम सोने की कड़ियां चुरा ली। ताला तोड़ कर घर में घुसने के पूर्व घर की तरफ जाते हुए दो चोर सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुए।

शिक्षिका ने सैलाना पुलिस थाने में आवेदन भी दिया और मांग की कि चोरों को पकड़ा जाए। उधर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। पुलिस सूत्रों ने आवेदन मिलने की बात को स्वीकारा और जल्दी ही मामले में आरोपियों तक पहुंचने की बात कही। इसी कॉलोनी में दो अन्य मकानों के भी ताले टूटने की खबर हैं।हालांकि चोरी की पुष्टि केवल शिक्षिका के घर की हुई हैं।

अनुमानित कीमत डेढ़ लाख-
30 हजार नगदी के अलावा चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp