तेलंगाना-हैदराबाद में युवान वेलफेयर को राष्ट्रीय सम्मान

हैदराबाद। हैदराबाद ज़िंदगी फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल सोसायटी सभागार, पुलिस अकादमी, हैदराबाद में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए रक्तवीरों द्वारा कुल 348 यूनिट रक्तदान किया गया। समारोह के दौरान कारगिल युद्ध नायक दीपचंद जी एवं समाजसेवी प्रेम कच्छावा जी द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निष्काम भाव से निरंतर योगदान देने के लिए (युवान वेलफेयर) डॉ. अविनाश शर्मा एवं डॉ. आयुष शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp