राज्य कर्मचारी संघ की सैलाना तहसील एवं ब्लॉक इकाई के निर्वाचन संपन्न

जगदीश परिहार बने तहसील अध्यक्ष, डॉ रवीन्द्र उपाध्याय बने तहसील सचिव, डॉ. राकेश राज शर्मा बने ब्लॉक अध्यक्ष

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सैलाना तहसील एवं विकासखंड के पदाधिकारीयो की निर्वाचन प्रक्रिया स्थानीय विश्राम गृह परिसर में संपन्न हुई। निर्वाचन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष  सुरेश जोशी , वरिष्ठ मार्गदर्शक  प्रमोद पाठक , निर्वाचन अधिकारी डॉ.अजय उपाध्याय, जिला सचिव  अनिल मेहता ,  अशोक शर्मा आदि जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुए। इस दौरान वरिष्ठ प्रधानाध्यापक स्श्री शंकर लाल मालवीय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारी डॉ.अजय उपाध्याय ने निर्वाचित पदाधिकारीयों की घोषणा करते हुए बताया कि तहसील अध्यक्ष पद पर  जगदीश परिहार, तहसील सचिव पद पर डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय, तहसील कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश कटारा तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर डॉ.राकेश राज शर्मा, ब्लॉक सचिव पद पर श्री प्रवीण रावल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर  नरेंद्र जाट को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व उपस्थित जिला पदाधिकारीगणो के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलन के साथ निर्वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  सुरेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारी हित तथा राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाला समर्पित संगठन है। हमारे लिए राष्ट्र तथा राष्ट्रसेवा सर्वोपरि  है। वरिष्ठ मार्गदर्शक  प्रमोद पाठक ने अपने उद्बोधन में सभी सदस्यों को एक जुट रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कर्मचारी हित में कार्य करने का आहवान किया।

मंनचासीन  पदाधिकारी गणों का स्वागत  राजेश अवस्थी, संजय पुरोहित, कनित नोकवाल, अश्विन अवस्थी, रावत, माया मेहता, ममता शर्मा, भुवनेश्वरी सोलंकी , प्रकाश रावत, हीरालाल रजक आदि कई  उपस्थित सदस्यों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह चौधरी ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp