सैलाना नगर में विभिन्न राजनीतिक दलों व नगर परिषद कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में विभिन्न राजनीतिक दलों व नगर परिषद कार्यालय पर  ध्वजारोहण किया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सैलाना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने ध्वजारोहण कर सलामी  ली गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र का वाचन राजेन्द्र मेहता ने किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत,  नगर के वरिष्ठ समाज सेवी भूरामल तातेड़,विजय डोशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,नप उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद राधा बद्रीलाल काग, पार्षद पुष्पा ईश्वर लाल राठौड़, पार्षद कृष्णाराम प्रसाद चंदेल, पार्षद मीरा राजेश पाटीदार, पार्षद परिषद अध्यक्ष चेतन शुक्ला,हनी गेहलोत,राधेश्याम पाटीदार,विमल मांडोत, गिरधारी लाल पटेल, दयानंद पाठक, किशोर पाटीदार,दिलीप डामर,राजेन्द्र मेहता, भगोरा,सुनील चंडालिया जीवन परिहार ,सुनील कसेरा, प्रदीप राठौर, दिलीप कुमावत ,प्रेम पाटीदार, गोपाल काग गंगाराम कसेरा,  कांतिलाल कॉग, दिलीप कुमावत अशोक पाटीदार,ओम गेहलोत,वर्धमान सलाडिया,अजय परिहार, महेश सांवरिया देवेंद्र सोलंकी दीनेश सोनी, ईश्वर पाटीदार, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,कार्यक्रम का संचालन पार्षद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा द्वारा किया,व आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर ने माना।

सैलाना विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बस स्टैंड क्षेत्र के विधायक कार्यालय पर तिरंगा ध्वज फहराया इस अवसर पर अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा पार्टी द्वारा स्थानीय दीनदयाल मार्केट पर पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धभाई, हेमलता धभाई, मुकेश पटेल, आशा किशोर कसेरा, कुलदीप कुमावत सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सैलाना नगर परिषद कार्यालय पर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा झंडा वंदन किया। इस अवसर पर परिषद उपाध्यक्ष गणमान्य नागरिकगण पार्षद गण नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, अभिमन्यु ग्वाले,मोनू शर्मा, हुक्मीचंद परिहार, शैलेंद्र सिंह राठौर,सही समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp